वाड़ेगांव - चिंचोली मार्ग की बदहाली, परेशान हो रहे हैं यात्री

Wadegaon - Chincholi road is in bad condition, passengers are getting worried
वाड़ेगांव - चिंचोली मार्ग की बदहाली, परेशान हो रहे हैं यात्री
बालापुर वाड़ेगांव - चिंचोली मार्ग की बदहाली, परेशान हो रहे हैं यात्री

डिजिटल डेस्क, वाड़ेगांव। बालापुर तहसील के वाड़ेगांव से चिंचोली  मार्ग की बदहाली से नागरिक परेशान हो रहे हैं।  वाड़ेगांव से चिंचोली गणु यह पांच किलो मीटर दूरी इस मार्ग पर जगह जगह पर गड्‌ढे पड़ गए है। जिससे इस परिसर के नागरिक, किसान और वाहनधारकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर अवैध रेती की ढुलाई करने वाले वाहन ज्यादा तर चलते हैं। भारी वाहनों की बढ़ती यातायात के चलते इस मार्ग की दुरवस्था में और ज्यादा खराब कर दिया है। इस मार्ग पर पड़े गड्‌ढों में बारिश का पानी भरने से वाहन चलाना दुर्घटना को न्यौता देने के बराबर हो गया है। गड्‌ढे में से दुपहिया वाहन चलाना जान जोखीम में डालना है, इस तरह की प्रतिक्रिया वाहनधारक व्यक्त कर रहे हैं। इस मार्ग पर कई दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए है। जिस में दुपहिया वाहनधारक जख्मी होने की घटनाएं भी हो गई है।  इस मार्ग की मरम्मत के लिए कई बार सम्बधित विभाग को अवगत कराया गया लेकिन इस ओर अनदेखी करने से इस मार्ग की बदहाली और बढ़ गई है।

मरम्मत कब होगी

प्र.डी. गोतमारे, सरपंच चिंचोली (गणू) के मुताबिक वाड़ेगांव से चिंचोली  मार्ग की बदहाली से यह मार्ग सिर दर्द साबित हो रहा है। अब बरसात के दिनों में इस मार्ग पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है।  इस मार्ग की मरम्मत तुरंत करना आवश्यक हो गया है। 

अमोल सदार, ग्रामपंचायत सदस्य, चिंचोली गणु के मुताबिक इस मार्ग पर गड्‌ढों के कारण कई दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए है। इस मार्ग की मरम्मत के बारे में कई बार ज्ञापन दिए लेकिन सम्बधित विभाग ने इस ओर अनदेखी की है। जिस पर नागरिक परेशान हो रहे हैं।


 

Created On :   30 Jun 2022 1:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story