जबलपुर में वार्ड तो 3 बढ़े, लेकिन 42 वार्डों की सीमाओं से हुई छेड़छाड़

Wards in Jabalpur increased by 3, but the boundaries of 42 wards were tampered with
जबलपुर में वार्ड तो 3 बढ़े, लेकिन 42 वार्डों की सीमाओं से हुई छेड़छाड़
जबलपुर में वार्ड तो 3 बढ़े, लेकिन 42 वार्डों की सीमाओं से हुई छेड़छाड़

पूर्व के 17 और पश्चिम के 12 वार्डों की सीमाओं में बदलाव
डिजिटल डेस्क जबलपुर।
गर निगम के वार्डों के परिसीमन प्रस्ताव पर अभी मुहर नहीं लगी है क्योंकि दावे और आपत्तियाँ दर्ज हो रही हैं। इस बीच यह जानकारी मिली है कि जिला प्रशासन द्वारा जिस प्रस्ताव का प्रकाशन कराया गया है उसके अनुसार नगर निगम के 79 वार्डों की संख्या बढ़ाकर 82 कर दी गई है, लेकिन इस कवायद के साथ ही शहर के 42 वार्डों की सीमा में भी परिवर्तन किया गया है। िकसी वार्ड का कोई हिस्सा काटकर किसी अन्य वार्ड में जोड़ा गया है, किसी वार्ड के कुछ हिस्से कम किए गए हैं तो किसी में ज्यादा किए गए हैं। इस प्रक्रिया में सबसे अधिक बदलाव पूर्व के 17 वार्डों में हुआ है, जबकि दूसरे नम्बर पर पश्चिम विधानसभा रही जिसके 12 वार्डों की सीमाओं में बदलाव किया गया है। बताया जाता है कि 11 जनवरी को कलेक्टर कार्यालय द्वारा नगर निगम के वार्ड विस्तार का जो प्रस्ताव प्रकाशित कराया गया उसके अनुसार कुल 3 वार्ड बढ़ाए गए हैं। इनमें से 2  वार्ड पूर्व विधानसभा तथा एक वार्ड मध्य विधानसभा में शामिल किए गए हैं। उत्तर मध्य विधानसभा के कुल 8 वार्डों की सीमाओं में परिवर्तन किया गया है। इसी प्रकार केन्ट विस के 2 तथा पनागर विधानसभा के 3 वार्डों की सीमाओं में हेर-फेर हुआ है। 
नक्शा और चौहद्दी में मेल नहीं
 नगर निगम पहुँचे कई पार्षदों और अन्य लोगों ने भी यह आरोप लगाया कि जिला प्रशासन  जिस प्रस्ताव को प्रकाशित कराया गया है उसमें वार्ड की जो चौहद्दी दर्शाई गई है वह वार्ड के नक्शे से मेल नहीं खा रही है। कई क्षेत्र जो चौहद्दी में हैं, लेकिन वार्ड के नक्शे में नहीं हैं।  

 

Created On :   16 Jan 2020 8:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story