जेवर, कार और 10 लाख के लिए महिला को प्रताडऩा - पति पर मामला दर्ज

Woman, car and torture woman for 10 lakhs - Case filed against husband
जेवर, कार और 10 लाख के लिए महिला को प्रताडऩा - पति पर मामला दर्ज
जेवर, कार और 10 लाख के लिए महिला को प्रताडऩा - पति पर मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क जबलपुर। विजय नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने की शिकायत दी, जिसमें कहा गया कि पति द्वारा दहेज में जेवर, कार व 10 लाख नकदी की माँग की जा रही है। माँग पूरी न होने पर वह मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त कर रहा है। पीडि़त महिला की शिकायत पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कर पुलिस ने जाँच शुरू की है। 
सूत्रों के अनुसार पीडि़त महिला प्रकृति राजपूत ने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है कि उसका विवाह चंद्रशेखर उर्फ शेखर राजपूत के साथ हुआ था। शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक रहा फिर पति दहेज को उलाहना देने लगा। वह कहता कि कहीं दूसरी जगह शादी करता तो दहेज में 50 लाख रुपए मिलते लेकिन किस्मत खराब थी। वह अपनी पत्नी को प्रताडि़त कर मायके से दस लाख नकदी, कार व दस तोला सोने के जेवर की माँग करने लगा। पीडि़ता द्वारा कहा गया कि उसके मायके वालों की हैसियत नहीं है, इसके बाद उसे मानसिक और शारीरिक यातना दी जाने लगी। प्रताडऩा से तंग आकर महिला थाने पहुँची और रिपोर्ट दर्ज कराई। 
दहेज के लिए घर से निकाला 
 इसी तरह पनागर थाने में दहेज के लिए महिला ने घर से बाहर निकाले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूत्रों के अनुसार थाने पहुँची अनीता काछी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका विवाह पनागर के उमरिया पठरा निवासी नीरज के साथ हुआ था। शादी के बाद पति व सास मीना बाई दहेज की माँग कर प्रताडि़त करते हैं और माँग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया है।
 

Created On :   8 May 2020 9:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story