Pandhurna news: टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
मानव श्रृंखला बनाकर जताया आक्रोश

डिजिटल न्यूज पांढुर्ना

देवास जिले के खातेगांव पुलिस थाने के टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी की शराब माफिया द्वारा ट्रक से कुचलकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में माफियाओं के हौसले लगातार बढ़ रहे है। गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास होने के बावजूद पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे है। खातेगांव की घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता का विषय है। कांग्रेस ने घटना के दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने और प्रदेश में माफियाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग उठाई। मानव श्रृंखला में जिला कांग्रेस अध्यक्ष जतन उईके, कार्यवाहक अध्यक्ष ओम पटेल, संगठन महामंत्री देवकांत मांडोगड़े, जिला सचिव अमजद खान, बड़चिचोली ब्लाक अध्यक्ष श्रीकांत महाजन, नांदनवाड़ी ब्लाक अध्यक्ष रवि खापरे, ब्लाक समन्वयक अनिल चैधरी, नपा उपाध्यक्ष ताहिर पटेल, सेवादल अध्यक्ष भरत सिंह ठाकुर, मीना ढोके, प्रतिमा मेश्राम सहित अमोल धर्माधिकारी, सुनील बांबल, अनंता तायवाड़े, ओपी ढोके, प्रकाश चैधरी, चितरंजन काटवले, रजत पराडकर, गणपति आगरे, धनराज बंसोड़, तानबाजी बारंगे, राहुल डोंगरे, डाॅ.नितिन देवड़ा एवं पंजाब मांजरेवार शामिल हुए। प्रदर्शन में जिला, ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, पार्षद एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Created On :  

Tags

Next Story