- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पांढुर्ना
- /
- बीएसएनएल के टावर पर चढ़ा अज्ञात...
Pandhurna News: बीएसएनएल के टावर पर चढ़ा अज्ञात युवक, पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Pandhurna News: शहर के मुख्य मार्ग स्थित तीनशेर चैक के समीप बीएसएनएल कार्यालय के पीछे लगे टावर पर सोमवार शाम एक अज्ञात युवक के चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए। मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब 5.30 बजे एक अज्ञात युवक बीएसएनएल के टावर पर चढ़ने लगा। इस दौरान वहां मौजूद एक नगर पालिका कर्मचारी ने उससे टावर पर चढ़ने का कारण पूछा, लेकिन युवक ने कोई जवाब नहीं दिया और तेजी से ऊपर चढ़ता चला गया।
यह भी पढ़े -खेत में बंधे दो बछड़ों का तेंदुए ने किया शिकार, किसानों में दहशत का माहौल, पांढुर्णा के ग्राम बोथिया का मामला
नगर पालिका कर्मचारी ने तत्काल इसकी सूचना बीएसएनएल कार्यालय को दीं। इसके बाद बीएसएनएल अधिकारियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दीं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिसकर्मी पुष्पेन्द्र टावर पर चढ़े और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक और ऊपर चढ़कर टावर के ऊपरी हिस्से में जाकर बैठ गया। देर शाम तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की मशक्कत करते रहे। एहतियात के तौर पर मौके पर आपातकालीन सेवाएं और सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात कर दी गई। समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी और ना ही उसके टावर पर चढ़ने के कारणों का पता चल पाया था।
Created On :   7 July 2026 2:06 PM IST












