- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पांढुर्ना
- /
- बीएसएनएल के टावर पर चढ़ा अज्ञात युवक
पांढुर्ना: बीएसएनएल के टावर पर चढ़ा अज्ञात युवक

डिजिटल डेस्क, पांढुर्ना। शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित तीनशेर चाौक के समीप बीएसएनएल कार्यालय के पीछे लगे टावर पर सोमवार की शाम से चढ़कर बैठा एक अज्ञात युवक मंगलवार की सुबह तक नीचे नही उतरा। पूरी रात युवक ने टावर पर ही बैठकर बिताई। इधर पुलिस और प्रशासनिक अमला युवक को सुरक्षित टावर से नीचे उतारने के प्रयास में जुटा रहा। टावर पर चढ़ने के करीब 17 घंटे बाद भी युवक नीचे उतरने का तैयार नही है। वहीं उसकी पहचान और उसके टावर पर चढ़ने के कारणों की भी पुष्टी नही हो सकीं।
सोमवार की रात से लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश के बावजूद भी युवक टावर पर बैठा है। जबकि उसे टावर से नीचे उताने के लिए प्रशासन की चिंता बढ़ी रही। रात को पुलिस प्रशासन ने हिन्दी, मराठी और गोंडी भाषा में अनाउंस कराकर युवक से संपर्क साधने की कोशिश भी कीं, पर सभी प्रयास असफल रहे है।
टीआई अमित दानी के अनुसार सुरक्षा के मद्देनजर टावर के आसपास आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है, वहीं आवाजाही रोक दी गई है। लगातार युवक से संपर्क करने और उसे नीचे उतारने के प्रयास जारी है। इधर युवक के टावर पर चढ़ने की घटना को लेकर पूरे क्षेत्र चर्चा बनी हुई है। तीनशेर चैक के अलावा आसपास के चैक और भवनों से लोग लगातार टावर पर नजर बनाए हुए है।
Created On :   7 July 2026 3:39 PM IST











