शाहनगर न्यूज: शाहनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह, वृद्धजनों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पत्रकारों का सम्मान

शाहनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह, वृद्धजनों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पत्रकारों का सम्मान
सरपंच मनोज जैन ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

डिजिटल डेस्क शाहनगर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यालय शाहनगर सहित टिकरिया, बिसानी, बोरी और अन्य ग्रामीण अंचलों में देशभक्ति और सामाजिक सम्मान से सराबोर भव्य समारोह आयोजित किए गए।

शाहनगर जनपद में जनपद अध्यक्ष आशीष खरे और जनपद सीईओ शिवम वर्मा की मौजूदगी में एसडीएम कार्यालय में एसडीएम रामनिवास चौधरी ने, तहसील में तहसीलदार श्रीमति कोमल सिंह ने, वन विभाग में वन परिक्षेत्र अधिकारी राजुल कटारे ने, पुलिस थाना में एएसआई संतोष मशराम ने, विद्युत वितरण केन्द्र में जेई अजय कुमार ने, महिला बाल विकास में अधिकारी राजकुमारी सिंह ने, जल संसाधन विभाग में एसडीओ शौर्य श्रीवास्तव ने, संदीपनी विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य भरत लाल पाण्डेय ने और आजीविका मिशन कार्यालय में पुष्पेन्द्र सिंह परमार ने गरिमामयी वातावरण में ध्वजारोहण किया।

वृद्धजनों, सेवानिवृत्त कर्मचारी और पत्रकारों का सम्मान बना आकर्षण

आदर्श ग्राम पंचायत शाहनगर में सरपंच मनोज जैन ने ग्राम पंचायत परिसर में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी श्रीमति वर्षा जैन, अनुज अजय कुमार जैन और पंचायत सचिव एडवोकेट कुलभूषण चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पंचायत द्वारा लगभग 151 लोगों का सम्मान किया गया। इसमें वरिष्ठ वृद्धजन, शिक्षक, पटवारी, सैनिक, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारी, स्थानीय पत्रकार और जनप्रतिनिधि शामिल थे। सरपंच मनोज जैन ने सभी सम्मानित जनों का शॉल-श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर सरपंच मनोज जैन ने कहा कि देश की एकता और सामाजिक समरसता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सम्मान पाकर वरिष्ठजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे और ग्रामीणों ने पंचायत की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ सभी ने देश की प्रगति और एकता के लिए संकल्प लिया।


Created On :   16 Aug 2026 4:47 PM IST

Tags

Next Story