पन्ना: जन आशीर्वाद यात्रा का मोहन्द्रा में हुआ स्वागत

जन आशीर्वाद यात्रा का मोहन्द्रा में हुआ स्वागत

डिजिटल डेस्क, मोहन्द्रा नि.प्र.। मोहन्द्रा मंडल में जन आशीर्वाद यात्रा का जगह-जगह हुआ। यात्रा का स्वागत लाडली बहनों द्वारा फूल-माला से किया गया। जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में की जा रही है। इसमें प्रमुख रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर, मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, पवई विधायक प्रहलाद लोधी रथ में सवार होकर लोगों के बीच पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। सिमरिया में समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अमित खरे द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया गया। रथ में सवार प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय पूर्व मंत्री रवि शंकर प्रसाद, मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, पवई विधायक प्रहलाद लोधी का माला पहनकर अमित खरे द्वारा स्वागत किया गया।

Created On :   18 Sep 2023 10:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story