Panna News: बाक्साईड से भरे हाईवा की चपेट में आए बाइक सवार तीन मजदूर, दो मजदूरो की हुई मौत, एक की हालत गंभीर

बाक्साईड से भरे हाईवा की चपेट में आए बाइक सवार तीन मजदूर, दो मजदूरो की हुई मौत, एक की हालत गंभीर
पन्ना-कटनी सडक़ मार्ग स्थित शाहनगर थाना सीमा क्षेत्र आम नर्सरी केन नदी के पुल के समीप सडक़ मार्ग में बाक्साईड से भरे तेज र$फतार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और हादसे में तीन मजदूर विभत्स रूप से जख्मी होकर घायल हो गए।

Panna News: पन्ना-कटनी सडक़ मार्ग स्थित शाहनगर थाना सीमा क्षेत्र आम नर्सरी केन नदी के पुल के समीप सडक़ मार्ग में बाक्साईड से भरे तेज र$फतार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और हादसे में तीन मजदूर विभत्स रूप से जख्मी होकर घायल हो गए। हादसा रविवार को सुबह करीब १० बजे घटित हुआ। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक मजदूर राज कुमार केवट पिता पुत्तु केवट उम्र २२ वर्ष निवासी बैरघटा थाना बरही की कटनी ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दूसरे मजदूरों भरत केवट पिता दशरथ केवट 19वर्ष निवासी करेला थाना बरही की कटनी से जबलपुर मेडिकल कॉलेज के लिए जाने के दौरान रास्तेे में सिहोरा के समीप मौत हो गई। घायल तीसरे अमित केवट पिता गोविन्द केवट 20 वर्ष निवासी पिपरा थाना .विजराघवगढ की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है जिसे मेडिकल कालेज जबलपुर भेजा गया है। दुर्घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीनो मजदूर अपनी बाइक क्रमांक एमपी-२१-जेड-एच-४१७२ से अमानगंज से पवई होते हुए शाहनगर मार्ग से कटनी जा रहे थे।

बाक्साइट से भरा वाहन हाईवा क्रमांक सीजी-२२-एजे-२३५५ कटनी से अमानगंज की ओर जा रहा था। रास्ते में आमा नर्सरी के पास तेज रफ्तार हाइवा ने सडक़ के बीचो-बीच सामने से बाइक सवारो को टक्कर मार दी जिससे भीषण हादसा घटित हुआ। हादसे की जानकारी सूचना मिलने पर डायल ११२ वाहन से स्टाफ तत्काल ही मौके पर घटना स्थल पर पहुंच गया। शाहनगर थाना से उपनिरीक्षक मनोज यादव, आरक्षक रविन्द्र अहिरवार, बृजेन्द्र पायक और सैनिक राकेश सिंह सहित सैनिक राजेन्द्र सिंह और पायलेट अफजल खान, सतीश तिवारी द्वारा हाईवा के नीचे फंसे तीनो मजदूरो को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार देते हुए तीनो घायलो को शाहनगर से कटनी अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में कटनी पहुंचने से पहले राजकुमार केवट की मौत हो गई। घायल मजदूर भरत केवट और अमित केवट को कटनी अस्पताल से हालत गंभीर होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में सिहोरा के पास भरत केवट ने भी दम तोड दिया। अमित केवट को जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

इनका कहना है

मामले में हाईवा वाहन को घटना स्थल से थाना लाकर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया गया है मामले में जांच कार्रवाही शुरू कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा घायलो को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्परता के साथ कार्रवाही की गई है। दुर्घटना में घायल तीन मे से दो मजदूरो की मौत हो जाने की सूचना प्राप्त हुई है एक गंभीर रूप से घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है घटना की जांच की जा रही है।

मनोज यादव

एसआई थाना शाहनगर

Created On :   16 March 2026 3:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story