- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- लापता हुई नाबालिग बहिनो को पुलिस ने...
Panna News: लापता हुई नाबालिग बहिनो को पुलिस ने किया दस्तयाब

Panna News: पन्ना जिले के बृजपुर थाना अंतर्गत की पहाडीखेरा चौकी के गांव में रहने वाली दो नाबालिग सगी बहिनों १५ वर्ष एवं १२ वर्ष को पुलिस द्वारा रीवा से सुरक्षित दस्तयाब करते हुए परिजनो को सौपे जाने की कार्रवाही की गई है। जानकारी के अनुसार दिनांक ०९ मार्च २०२६ को चौकी पहाडीखेरा अंतर्गत निवासी फरियादिया महिला ने बृजपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी दो बेटियां पहाडीखेरा बाजार मेें सामान कहने की बात कहकर घर से निकली थीं जो काफी समय तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों द्वारा आसपास तलाश करने के बावजूद उनका पता नहीं चल सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बृजपुर में तत्काल अपराध क्रमांक 46/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा बालिकाओं की शीघ्र तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गई।
यह भी पढ़े -आबकारी के साठ फीसदी शराब ठेको का नही हो सका निष्पादन, अब छोटे समूहों में शराब ठेको को निष्पादित करने के लिए बनाई नीति
पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन में गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर सेल पन्ना की सहायता से बालिकाओं की लोकेशन ट्रैक की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा रीवा में दबिश दी गई जहां से दोनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई।पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय, थाना प्रभारी बृजपुर सहायक उपनिरीक्षक पूर्णानंद मिश्रा, चौकी प्रभारी पहाड़ीखेरा आरक्षक कृष्णकांत, महिला आरक्षक संतोषी सोनी एवं साइबर सेल पन्ना टीम की सराहनीय भूमिका रहीहै।
यह भी पढ़े -विधायक ने किया अटल ग्राम सुशासन भवन का लोकापर्ण, ग्रामीणो को मिलेगी बेहतर सुविधायें:बृजेन्द्र प्रताप
Created On :   16 March 2026 1:41 PM IST












