Panna News: विधायक ने किया अटल ग्राम सुशासन भवन का लोकापर्ण, ग्रामीणो को मिलेगी बेहतर सुविधायें:बृजेन्द्र प्रताप

विधायक ने किया अटल ग्राम सुशासन भवन का लोकापर्ण, ग्रामीणो को मिलेगी बेहतर सुविधायें:बृजेन्द्र प्रताप
जनपद पंचायत अजयगढ़ के ग्राम बहिरवारा में ग्रामीण प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। यहाँ 37.49 लाख की लागत से निर्मित नवीन पंचायत भवन अटल ग्राम सुशासन भवन का लोकार्पण पन्ना विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया।

Panna News: जनपद पंचायत अजयगढ़ के ग्राम बहिरवारा में ग्रामीण प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। यहाँ 37.49 लाख की लागत से निर्मित नवीन पंचायत भवन अटल ग्राम सुशासन भवन का लोकार्पण पन्ना विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए विधायक सिंह ने कहा कि पंचायत भवन ग्रामीण प्रशासन का प्रमुख केंद्र होता है जहां से विकास योजनाओं का संचालन और ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से ग्राम पंचायत में कार्यों के संचालन में पारदर्शिता और सुगमता आएगी तथा ग्रामीणों को एक ही स्थान पर कई सेवाएँ मिल सकेंगी।

विधायक श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार और पंचायत स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बहिरवारा में आधुनिक सुविधाओं से युक्त अटल ग्राम सुशासन भवन का निर्माण कराया गया है जिससे पंचायत के कार्य व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकेंगे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नए पंचायत भवन के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गांव के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। ग्रामीणों का कहना था कि अब पंचायत से जुड़ी योजनाओं और सेवाओं के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी।


Created On :   16 March 2026 1:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story