Panna News: श्रद्धा भक्ति और हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई माँ कर्मा देवी की जयंती, साहू समाज ने नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा

श्रद्धा भक्ति और हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई माँ कर्मा देवी की जयंती, साहू समाज ने नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा
साहू समाज की आराध्य देवी, भक्त शिरोमणी माता कर्मा देवी की जयंती श्रद्ध भक्ति और हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई आज १५ मार्च को एकादशी पर माता कर्मा देवी के जयंती के अवसर पर पन्ना नगर आगरा मोहल्ला स्थित विध्यवासनी मंदिर स्थित माता के मंदिर में सुबह से माता की पूजा अर्चना में भक्ति भाव के साथ श्रद्धालु आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए

Panna News: साहू समाज की आराध्य देवी, भक्त शिरोमणी माता कर्मा देवी की जयंती श्रद्ध भक्ति और हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई आज १५ मार्च को एकादशी पर माता कर्मा देवी के जयंती के अवसर पर पन्ना नगर आगरा मोहल्ला स्थित विध्यवासनी मंदिर स्थित माता के मंदिर में सुबह से माता की पूजा अर्चना में भक्ति भाव के साथ श्रद्धालु आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए तथा भंडारे का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमें श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। जयंती के उपलक्ष्य में साहू समाज द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा बैण्ड-बाजो के साथ शहर के टाउन हॉल से शुरू हुई जिसमें हजारो की संख्या में श्रद्धालु महिलाए,युवक युवतियां उत्साह पूर्वक नाचते हुए मां के जयजयकारे करते हुए नजर आए। भजन और जय जयकारो से नगर गंूज उठा।

टाउन हाल से शुरू हुई शोभा यात्रा गांधी चौकी, पुरानी कचेहरी चौराहा, अजयगढ चौराहा होते हुए बडा बाजार से कटरा बाजार, कोतवाली होते हुए नगर के प्रमुख मार्गाे का भ्रमण करते हुए सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का इस दौरान जगह-जगह लोगो द्वारा स्वागत किया गया तथा माँ की झांकी की आराधना भी की गई। शोभायात्रा सहित जयंती के आयोजन में साहू समाज के अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप साहू उर्फ संतोष साहू पार्षद सहित समाज के उपाध्यक्ष पंकज साहू, कोषाध्यक्ष स्वामी प्रसाद साहू, सचिव कैलाश प्रसाद साहू, सहसचिव पंकज साहू सहित राजकुमार साहू, लल्लू लाल साहू, अशोक साहू, विनोद साहू, सुनील साहू, जीतू साहू, देवआनंद साहू, सौरभ साहू राजा साहू, डीके साहू, कृष्णा साहू, जीतेन्द्र साहू, हिमांशू, शिवांशू सहित समाज के लोगो की सक्रिय भूमिका रही।


Created On :   16 March 2026 3:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story