Panna News: सड़क निर्माण की धीमी गति से वाहन चालको व राहगीरो की बढ़ी परेशानी, पन्ना के पहाड़ीखेरा से सतना के मझगवां तक ३८ किलोमीटर टू लेन सडक़ का हो रहा है निर्माण

सड़क निर्माण की धीमी गति से वाहन चालको व राहगीरो की बढ़ी परेशानी, पन्ना के पहाड़ीखेरा से सतना के मझगवां तक ३८ किलोमीटर टू लेन सडक़ का हो रहा है निर्माण
चित्रकूट को सीधे पहाड़ीखेरा से जोडने वाली पहाड़ीखेरा-मझगवां मार्ग का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग सतना द्वारा नियुक्त कृष्णा कंस्ट्रक्शन एजेंसी द्वारा करवाया जा रहा है। निर्माणाधीन सडक़ में पन्ना जिले का लगभग १२ किलोमीटर सडक़ का हिस्सा शामिल है।

Panna News: चित्रकूट को सीधे पहाड़ीखेरा से जोडने वाली पहाड़ीखेरा-मझगवां मार्ग का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग सतना द्वारा नियुक्त कृष्णा कंस्ट्रक्शन एजेंसी द्वारा करवाया जा रहा है। निर्माणाधीन सडक़ में पन्ना जिले का लगभग १२ किलोमीटर सडक़ का हिस्सा शामिल है। सडक़ का निर्माण कार्य करीब ०६ माह पहले ठेकेदार द्वारा प्रारंभ करवाया गया था जिसके तहत सडक़ को खोदने के बाद मिट्टी डालने का काम किया गया तथा कुछ पुलियों का निर्माण कार्य किया गया है सडक़ को खोदने के बाद जो मिट्टी डाली गई है उससे पूरे समय में धूल उड़ती रहती है। धूल के उड़ते गुब्बारो की वजह से राहगीरो व वाहन चालको को परेशानी का सामना करना पड रहा है। चल रहे सडक़ निर्माण के दौरान लोगो को धूल से सुरक्षित करने के लिए पानी का छिडक़ाव नही किया जा रहा है आरोप इस बात के भी लग रहे है कि ठेकेदार द्वारा सडक़ कार्य बेहद धीमी गति से किया जा रहा है जिसके चलते लोगो को काफी समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मिट्टी युक्त सडक़ होने की वजह से लोग काफी परेशान है धूल व मिट्टी की वजह से दुर्घटनाये भी हो रही है। पहाड़ीखेरा से करीब ०५ किलोमीटर दूर सडक़ मार्ग स्थित दिया मोड में आए दिन दुर्घटनाए हो रही है। पास ही हाई स्कूल है बच्चो की आवाजाही भी बनी रहती है किन्तु मोड में सडक़ निर्माण के लिए आधी खुदाई करने के बाद छोड़ दिया गया है जिसके चलते दिया की ओर तथा मुख्य सडक़ की ओर से आने-जाने वाले वाहनो के लिए मोड का क्षेत्र खतरनाक हो गया है। दिया ग्राम पंचायत सरपंच रामशिरोमण सिंह लोध ने बताया कि ठेकेदार द्वारा सडक़ पूरी न खोदकर आधी-अधूरी खोदी गई है जो परेशानी का कारण बना हुआ है। ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से सडक़ निर्माण से लोग परेशान है। हमने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो को पन्ना जाकर शिकायत की थी जो कह रहे थे कि सतना जाकर शिकायत करो। ठेकेदार के कर्मचारियो को सडक़ का निर्माण कार्य सही तरीके से गुणवत्तापूर्ण कराने के लिए कहा गया परंतु कोई नही सुन रहा है विभाग के अधिकारी जांच के लिए कब आते है अथवा नही आते इसका पता नही चलता।

पुलियो के निर्माण में भी अनिमितता के लगे आरोप

जिले के सीमा क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन सडक़ के लिए करीब आधा दर्जन पुलियों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिन ०५ पुलियो का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है उनमे बालू के स्थान पर काली डस्ट का उपयोग किया गया है जिसको को लेकर शिकायते भी हुइ किन्तु कोई कार्रवाही नही हुई। पुलियो का निर्माण भी मानको के अनुसार नही होने तथा निर्माण में गुणवत्ता विहीन सामग्री उपयोग किए जाने का भी आरोप लग रहा है। सडक़ के निर्माण कार्य में कचरा युक्त गिट्टा का उपयोग होने पर भी ग्रामीणो द्वारा आपत्ति जाहिर की जा चुकी है।

Created On :   16 March 2026 1:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story