- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कुशवाहा समाज के होली मिलन में भाजपा...
Panna News: कुशवाहा समाज के होली मिलन में भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र कुशवाहा का शाल.श्रीफल से सम्मान

Panna News: जिला कुशवाहा समाज पन्ना के तत्वाधान में लवकुश वाटिका में 14 मार्च को शाम 7 बजे होली मिलन समारोह एवं भाजपा पन्ना के जिला महामंत्री राजेंद्र कुशवाहा के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम भगवान लवकुश की पूजा.अर्चना से शुरू हुआ। आरती के बाद समाज अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा, उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, सचिव नंदी कुशवाहा, कोषाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, महतो श्याम लाल कुशवाहा, संरक्षक अनारी लाल कुशवाहा, किशोर कुमार कुशवाहा एवं युवा मंडल अध्यक्ष आदित्य कुशवाहा का कुमकुम लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
यह भी पढ़े -श्रद्धा भक्ति और हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई माँ कर्मा देवी की जयंती, साहू समाज ने नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा
अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा समाज के विकास के लिए सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया।भाजपा पन्ना के नवनियुक्त जिला महामंत्री राजेंद्र कुशवाहा की नियुक्ति पर समाज में हर्ष व्याप्त है। कुशवाहा समाज ने प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन का आभार जताया। जिला कार्यकारिणी ने श्री कुशवाहा को शाल.श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा बधाई दी।समारोह में मुकेश कुमार कुशवाहा, आशीष कुमार कुशवाहा, रामाधार कुशवाहा, रामकिशन कुशवाहा, हरिकिशन कुशवाहा, बाबूलाल कुशवाहा, शारदा प्रसाद कुशवाहा, छोटेलाल कुशवाहा, प्रेमलाल कुशवाहा, महेंद्र कुमार कुशवाहा, पंकज कुमार कुशवाहा, अवधलाल कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा एवं दयाराम कुशवाहा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सचिव नंदी कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़े -आबकारी के साठ फीसदी शराब ठेको का नही हो सका निष्पादन, अब छोटे समूहों में शराब ठेको को निष्पादित करने के लिए बनाई नीति
Created On :   16 March 2026 3:26 PM IST












