Panna News: आबकारी के साठ फीसदी शराब ठेको का नही हो सका निष्पादन, अब छोटे समूहों में शराब ठेको को निष्पादित करने के लिए बनाई नीति

आबकारी के साठ फीसदी शराब ठेको का नही हो सका निष्पादन, अब छोटे समूहों में शराब ठेको को निष्पादित करने के लिए बनाई नीति
मध्य प्रदेश की नई आबकारी नीति वर्ष 2026-27 के अनुरूप पूरे मध्य प्रदेश में शराब दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया ई टेंडर कम ऑक्शन के ऑनलाइन माध्यम से चल रही है । अब तक तीन चरण हो चुके है मगर सरकार की मंशा अनुरूप शराब दुकानों का निष्पादन नहीं हो पाया ।

Panna News: मध्य प्रदेश की नई आबकारी नीति वर्ष 2026-27 के अनुरूप पूरे मध्य प्रदेश में शराब दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया ई टेंडर कम ऑक्शन के ऑनलाइन माध्यम से चल रही है । अब तक तीन चरण हो चुके है मगर सरकार की मंशा अनुरूप शराब दुकानों का निष्पादन नहीं हो पाया । आबकारी आयुक्त दो बार जिला आबकारी अधिकारियों को भोपाल बुला चुके है। मगर अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाए है । पन्ना जिले में प्रारंभ में कुल 39 शराब दुकानों के 10 समूह बनाए गए थे। प्रथम चरण में तीन बैच में ई टेंडर कम ऑक्शन की प्रक्रिया की गई । जिसमें सिर्फ चार समूह बृजपुर, शाहनगर, अमानगंज और धरमपुर का निष्पादन हुआ है । जो पूरे जिले के आबकारी राजस्व का लगभग 40 प्रतिशत है । दूसरे चरण में शेष 22 दुकानों को छह समूहों में बांटा गया । जिस पर कोई टेंडर नहीं प्राप्त हुए । तीसरे चरण में समूहों को पुनर्गठित किया गया और 22 दुकानों को पांच समूहों में बांटा गया । फिर भी कोई टेंडर प्राप्त नहीं हुआ ।जिला आबकारी अधिकारी मुकेश कुमार मौर्य ने बताया कि आबकारी आयुक्त से प्राप्त निर्देशों के आधार पर जिला निष्पादन समिति के माध्यम से शेष 22 मदिरा दुकानों को 09 छोटे समूहों में पुन: वर्गीकृत किया गया है।

पवई समूह में शराब दुकान पवई, कृष्णगढ़ और मुड़वारी शामिल है। जिसका आरक्षित मूल्य 27 करोड़ 14 लाख 54 हजार 821 रुपए है । देवेंद्र नगर समूह में शराब दुकान समूह देवेंद्र नगर और सुंदरा जिसका कुल आरक्षित मूल्य 15 करोड़ 79 लाख 82 हजार 185 रुपए है । सलेहा समूह में शराब दुकान सलेहा, सुपंथा और पटना तमोली जिसका कुल आरक्षित मूल्य 15 करोड़ 96 लाख 42 हजार 270 रुपए है। गुनौर समूह में शराब दुकान गुनौर और बराछ जिसका कुल आरक्षित मूल्य 19 करोड़ 36 लाख 70 हजार 787 रुपए है । अजयगढ़ समूह में शराब दुकान अजयगढ़ और सिंहपुर शामिल है । जिसका आरक्षित मूल्य 15 करोड़ 79 लाख 82 हजार 185 रुपए है । बरियारपुर समूह में शराब दुकान बरियारपुर, बनहरी और मडला शामिल है जिसका आरक्षित मूल्य 6 करोड़ 98 लाख 77 हजार 350 रुपए है । अमझीरिया समूह में शराब दुकान अमझिरिया, ककरहटी और सकरिया शामिल है जिसका आरक्षित मूल्य 9 करोड़ 25 लाख 88 हजार 18 रुपए है । रैपुरा समूह में शराब दुकान रैपुरा और बघवार कला शामिल है जिसका आरक्षित मूल्य 14 करोड़ 24 लाख 84 हजार 831 रुपए है। मोहन्द्रा समूह में शराब दुकान मोहन्द्रा और हरदुआ पटेल शामिल है । जिसका आरक्षित मूल्य 13 करोड़ 66 लाख 16 हजार 216 रुपए है। विभाग के अनुसार पन्ना जिले में शराब दुकान समूह में शराब ठेकेदारों की उदासीनता का कारण इन समूहों का महंगा होना है । गौरतलब है कि पन्ना जिले में पिछले 9 वर्षों से लगातार नवीनीकरण चल रहा था जिसमें हर वर्ष लगभग 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि लगातार हुई । पिछले वर्ष सरकार ने पन्ना पवित्र शहर की लगभग 25 करोड़ के वार्षिक मूल्य वाली चार शराब दुकानें बंद कर दी और बंद होने वाली दुकानों का मूल्य शेष 39 दुकानों में जोड़ दिया था।


Created On :   16 March 2026 1:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story