- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर, विभाग...
Panna News: वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर, विभाग तय लक्ष्य को पूरा करने प्रयासरत

- वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर
- विभाग तय लक्ष्य को पूरा करने प्रयासरत
Panna News: वित्तीय वर्ष का अंतिम माह चल रहा है वित्तीय वर्ष २०२४-२५ के अंतिम माह में शासन के कोष को भरने वाले अधिकांश विभाग अपने लक्ष्य से पीछे नजर आ रहे हैं। हालांकि फरवरी 2025 तक अधिकांश विभागों ने 60 प्रतिशत से अधिक राजस्व अर्जित कर लिया है लेकिन पूर्ण लक्ष्य तक पहुंचने के लिए मार्च माह में विशेष प्रयास करने होंगे। शासन को आय देने वाले महत्वपूर्ण विभाग जैसे आबकारी, खनिज, परिवहन, पंजीयन व नगर पालिका जैसे विभागें ने अब तक अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है और मार्च माह में शेष राशि की वसूली के लिए योजनायें तैयार की जा रहीं हैं।
आबकारी विभाग लक्ष्य से ६.०६ प्रतिशत पीछे
शासन के कोषालय को भरने के लिए अहम माने जाने वाले आबकारी विभाग को वर्तमान वित्तीय वर्ष में १२७.४५ करोड रूपए का लक्ष्य दिया गया था। फरवरी २०२५ तक विभाग ने ११९.७३ करोड रूपए की वसूली कर ली है जो कि ९३.९४ प्रतिशत है और यह तय किये गये लक्ष्य से ६.०६ प्रतिशत पीछे है। मार्च माह में शराब दुकानों से न्यूनतम प्रत्याभूत ड्यूटी, आगामी वर्ष हेतु आवेदन शुल्क एवं धरोहर राशि के माध्यम से शेष राशि वसूलने की योजना बनाई गई है।
खनिज विभाग ७० करोड लक्ष्य के विरूद्ध कर पाया ४८.२१ प्रतिशत वसूली
खनिज विभाग को ७० करोड रूप्ए का वार्षिक लक्ष्य प्राप्त था लेकिन फरवरी २०२५ तक मात्र ४८.२१ करोड रूपए की वसूली हुई है। जो कि तय किए गए लक्ष्य का ६८.८७ प्रतिशत ही है अर्थात विभाग अभी ३१.१३ प्रतिशत कम है। वसूली के लिए शेष बची राशि को मार्च के अंतिम सप्ताह तक वसूलने के प्रयास किये जा रहे हैं।
परिवहन विभाग वसूल पाया २७.४४ करोड
जिला परिवहन विभाग को वित्तीय वर्ष २०२४-२५ के लिए तय ३० करोड रूपए का लक्ष्य दिया गया था। फरवरी माह तक २७.४४ करोड रूपए की ही प्राप्ति हो गई है जो अच्छी स्थिति में ९१.५ प्रतिशत है। विभाग शेष राशि की वसूली के लिए बकायादारों से सम्पर्क कर रहा है और मार्च माह में अधिकतम वसूली सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई है।
पंजीयन विभाग लक्ष्य के बेहद करीब ४४.६१ करोड की वसूली
जिला पंजीयन विभाग का वार्षिक लक्ष्य ४९ करोड रूपए था जिसमें फरवरी २०२५ तक ४४.६१ करोड रूपए की प्राप्ति हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य का ९१ प्रतिशत है जो काफी अच्छी स्थिति है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि मार्च के अंत तक शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया जायेगा जिसके लिए अतिरिक्त उपाय किये जा रहे हैं।
नगर पालिका कर पाया सिर्फ २७ प्रतिशत वसूली
आम नागरिकों के पडने वाले कार्य के लिए जिस विभाग में सबसे ज्यादा होना है वह है नगर पालिका लेकिन इस विभाग द्वारा दिए गए ५.९२ करोड रूपए वार्षिक लक्ष्य के विरूद्ध फरवरी २०२५ तक मात्र १.६० करोड रूपए ही प्राप्त किये जा सके हैं। यह बेहद चिंताजनक स्थिति है जो लक्ष्य का मात्र २७ प्रतिशत है जो अन्य विभागों की तुलना में काफी कम है। नगर पालिका अब बकायादारों से वसूली करने लिए मार्च में तेजी के साथ अभियान चलाने की योजना बना रहा है।
राजस्व अर्जन वाले कई विभाग मार्च माह में वसूली में लायेंगे तेजी
जिले के राजस्व अर्जन से जुड़े विभिन्न विभागों ने मार्च माह में शेष राशि की वसूली के लिए अपनी योजनाएं तैयार कर ली हैं। आबकारी विभाग न्यूनतम प्रत्याभूत ड्यूटी और लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क पर ध्यान देगा जबकि खनिज विभाग निर्माण कार्यों से रॉयल्टी वसूली को प्राथमिकता देगा। परिवहन विभाग लंबित टैक्स वसूली के लिए नोटिस जारी कर रहा है। नगर पालिका लंबित संपत्ति कर और अन्य शुल्कों की वसूली के लिए अभियान चलाने वाला है। अब देखना यह होगा कि जिले के यह विभाग वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर पाते हैं या नहीं।
विभागों की वित्तीय समीक्षा एक नजर में
विभाग का नाम तय लक्ष्य (रूपए करोड में) प्राप्त लक्ष्य (फरवरी २०२५ की स्थिति में) प्राप्ति प्रतिशत
(रूपए करोडों में)
आबकारी विभाग १२७.४५ ११९.७३ ९३.९४
खनिज विभाग ७० ४८.२१ ६८.८७
परिवहन विभाग ३० २७.४४ ९१.५
पंजीयन विभाग ४९ ४४.६१ ९१
नगर पालिका ५.९२ १.६० २७
Created On :   7 March 2025 12:26 PM IST