- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- प्रोगेसिव पेंशनर्स संगठन की...
Panna News: प्रोगेसिव पेंशनर्स संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आज

Panna News: प्रोग्रेसिव पेंशनर्स संगठन जिला शाखा पन्ना के अध्यक्ष मुरारीलाल थापक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि दिनांक २८ जून को यूनियन बैंक के सामने स्थित हनुमान जी मंदिर में जिले के समस्त सेवानिवृत्ति अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक शाम ०7 बजे आयोजित की गई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य दिनांक 30 जून 2026 को एक विशाल धरना रैली आयोजित कर छ: बिंदुओं का ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर पन्ना के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले के सेवानिवृत्ति अधिकारी एवं कर्मचारी की समस्याओं के संबंध में भी चर्चा की जावेगी। श्री थापक ने जिले के समस्त सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों से 28 जून को सायं काल ०7 बजे हनुमान जी मंदिर के प्रांगण में पहुंचने की अपील की है।
Created On :   28 Jun 2026 3:55 PM IST
Next Story













