- Home
 - /
 - राज्य
 - /
 - मध्य प्रदेश
 - /
 - पन्ना
 - /
 - दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं...
 
Panna News: दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिए मजदूरी की नवीन दरें निर्धारित

By - Bhaskar Hindi |4 Nov 2025 2:37 PM IST
Panna News: कलेक्टर ऊषा परमार ने श्रमायुक्त म.प्र. शासन इन्दौर की गत एक अक्टूबर को जारी अधिसूचना के परिपालन में शासकीय विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिए एक अक्टूबर 2025 से मासिक एवं दैनिक वेतन की नवीन दरें निर्धारित की हैं। इसमें परिवर्तनशील महंगाई भत्ता भी शामिल है। अब निर्धारित वेतन दर अनुसार अकुशल श्रेणी के कर्मचारियों को 12 हजार 150 रूपए प्रतिमाह एवं राउण्ड अप कर 405 रूपए दैनिक दर निर्धारित की गई है। इसी तरह अर्धकुशल कर्मचारियों के लिए 13 हजार 146 रूपए प्रतिमाह एवं 438 रूपए दैनिक दर, कुशल कर्मचारियों के लिए 14 हजार 869 रूपए प्रतिमाह एवं 496 रूपए दैनिक दर तथा उच्च कुशल कर्मचारियों के लिए प्रतिमाह 16 हजार 494 रूपए एवं 550 रूपए दैनिक दर का निर्धारण किया गया है।
Created On :   4 Nov 2025 2:37 PM IST
Next Story













