- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- विश्रामगंज घाटी में मिला युवक का शव
Panna News: विश्रामगंज घाटी में मिला युवक का शव

By - Bhaskar Hindi |31 Oct 2025 2:07 PM IST
Panna News: पन्ना-अजयगढ मार्ग में स्थित विश्रामगंज घाटी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। थाना अजयगढ पुलिस द्वारा रात्रि ०२ बजे डायल ११२ वाहन की सहायता से शव को अजयगढ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा परीक्षण उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मृत युवक का नाम विधुर श्रीवास पिता रामकृपाल श्रीवास उम्र 45 वर्ष जरउ माता रोड चंदला जिला छतरपुर का होना बताया गया है। मृतक ०4 बजे शाम तक चंदला में था तथा इसके बाद वह यह यहां कैसे आया इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
Created On :   31 Oct 2025 2:07 PM IST
Next Story













