- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कुत्तों से बचाया तीन माह का नीलगाय...
Panna News: कुत्तों से बचाया तीन माह का नीलगाय शावक, इलाज के बाद जंगल में छोड़ा

Panna News: शाहनगर वन परिक्षेत्र के टिकरिया सर्किल के कक्ष क्रमांक 986 में आज सुबह लगभग 5:30 बजे विचरण कर रहे तीन माह के नवजात नीलगाय के बच्चे को वनरक्षक ने अवारा कुत्तों के चंगुल से बचा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी बराती लाल और शाहनगर वन परिक्षेत्र अधिकारी राजूल कटारे मौके पर पहुंचे। वन अमले ने घायल नीलगाय शावक को तत्काल शाहनगर पशु औषधालय पहुंचाकर उपचार कराया। चिकित्सकीय देखरेख के बाद उसे स्वस्थ अवस्था में पुन: टिकरिया के जंगलों में स्वच्छंद वातावरण में छोड़ दिया गया।
Created On :   31 Oct 2025 2:19 PM IST
Next Story













