निरीक्षक सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुलिस विभाग ने दी विदाई

निरीक्षक सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुलिस विभाग ने दी विदाई

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मध्य प्रदेश पुलिस में सेवा प्रदान करते हुए अपनी शासकीय सेवा अवधि पूर्ण करते हुए जिले में पदस्थ जिले में पदस्थ निरीक्षक एम.पी. दाहिया, एएसआई गणेश सेन, साधना सोनी, बुद्ध सिंह, तपन कुमार व्यापारी अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पन्ना में विभाग द्वारा उनके सम्मान में विदाई कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत्त सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस अधीक्ष्ज्ञक धर्मराज मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंट किए गए। इस दौरान सेवानिवृत्त सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी पुलिस सेवा के दौरान के अनुभव को उपस्थित लोगों के बीच सांझा किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा सभी की सेवानिवृत्ति के उपरांत सभी के स्वस्थ रहने और दीघार्यु होने की शुभकामनायें दी गईं तथा कहा कि अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें दिनचर्या नियमित रखें। इस दौरान रक्षित निरीक्षक पन्ना खिलावन सिंह कवर, सूबेदार ज्योति दुबे, प्रधान आरक्षक नत्थूप्रसाद, आरक्षक वैभव मिश्रा शामिल रहे।

Created On :   1 Aug 2023 5:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story