- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- ग्राम देवरा भापतपुर में आकाशीय...
ग्राम देवरा भापतपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत

डिजिटल डेस्क, पन्ना। अजयगढ के ग्राम पंचायत देवराभापतपुर में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने के कारण दो भैंसों की मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषक रामस्वरूप यादव की दो भैंस जंगल चरने गई थी इसी दौरान बारिश होने लगी और आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से दोनोंं भैंसों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिससे कृषक को भारी नुकसान उठाना पड रहा है क्योंकि उन्हीं भैंसों से कृषक रामस्वरूप यादव के परिवार का भरण पोषण चलता था। कृषक ने शासन-प्रशासन से मुआवजा दिलवाये जाने की मांग की है।
Created On :   24 July 2023 10:40 AM IST
Next Story












