- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत,...
Pune City News: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, दो डॉक्टरों पर केस दर्ज

भास्कर न्यूज, पुणे। कोरेगांव पार्क इलाके में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मेडिकल जांच में लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस ने दो डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता उर्मिला प्रवीण म्हस्के (30) ने आरोप लगाया कि उनके पति प्रवीण म्हस्के को अगस्त 2024 में तबीयत खराब होने पर कोरेगांव पार्क स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 20 अगस्त को उनकी मृत्यु हो गई।
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही और उचित उपचार न मिलने के कारण ही मरीज की जान गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए ससून अस्पताल की मेडिकल विशेषज्ञ समिति से जांच कराई गई।
समिति द्वारा की गई विस्तृत जांच में चिकित्सकीय लापरवाही की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने डॉ. निलेश कोद्रे और एक अन्य डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Created On :   25 March 2026 3:55 PM IST












