- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- मेस के वॉटर फिल्टर से करंट लगने से...
Pune City News: मेस के वॉटर फिल्टर से करंट लगने से छात्र की मौत

भास्कर न्यूज,पुणे। महाराष्ट्र कृषि महाविद्यालय में 14 मार्च को हादसा हुआ, जिसमें मेस में लगे वॉटर फिल्टर से करंट लगने से छात्र चैतन्य कुंडलिक चव्हाण (23) की मौत हो गई। यह घटना छात्रों और परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। मृतक छात्र बीड जिले के डोंगरगांव का निवासी था और एग्रीकल्चर बिजनेस मैनेजमेंट पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष का छात्र था। वह महाविद्यालय की ‘ई-मेस’ समिति का भी सदस्य था।
जानकारी के अनुसार, चैतन्य मेस में वॉटर फिल्टर की जांच कर रहा था, तभी अचानक करंट लग गया। उसे बेहोश होकर गिरते हुए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद छात्रों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और महाविद्यालय में लगे सभी उपकरणों का सुरक्षा लेखा परीक्षण (सेफ्टी ऑडिट) कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Created On :   25 March 2026 7:47 PM IST












