- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- निर्माण स्थल पर गिरकर मजदूर की मौत,...
Pune City News: निर्माण स्थल पर गिरकर मजदूर की मौत, ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

भास्कर न्यूज, पुणे। कात्रज क्षेत्र के आंबेगांव इलाके में एक निर्माणाधीन हाउसिंग प्रोजेक्ट पर काम करते समय मजदूर जोतीराम राजाराम शेवाले (निवासी उमदी, त.जत, जि. सांगली) की गिरकर मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने मजदूर को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न कराने के आरोप में ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार 23 मार्च को जोतीराम का शव इमारत के भूतल पर स्थित डक्ट में पाया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि इमारत की छत का एक हिस्सा खुला था और काम करते समय संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के चचेरे भाई रामचंद्र सदाशिव शेवाले ने आंबेगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने मजदूरों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए, जिससे यह हादसा हुआ।
Created On :   25 March 2026 7:59 PM IST












