- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- पुराने विवाद के चलते दो गुटों में...
Pune City News: पुराने विवाद के चलते दो गुटों में हिंसक झड़प, 11 के खिलाफ मामला दर्ज

भास्कर न्यूज, पुणे। येरवडा इलाके में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। मांगीरबाबा चौक स्थित पोते बस्ती में दो गुटों के बीच मारपीट और पथराव हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 23 मार्च को शाम करीब 4:30 बजे हुई, जब पहले से विवाद में उलझे दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर, ईंट, बांस और हथियारों से हमला शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने इलाके में हथियार लहराकर दहशत फैलाने की भी कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।इस मामले में लक्ष्मीनगर पुलिस थाने में पुलिस कॉन्स्टेबल मंगेश पठारे की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
Created On :   25 March 2026 7:06 PM IST












