- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल...
Rewa news: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

डिजिटल न्यूज़ रीवा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के रीवा आगमन पर रविवार को शहर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, किसानों, विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों ने पहुंचकर आत्मीय स्वागत किया। जय स्तंभ चौराहे से फोर्ट रोड, शिल्पी प्लाजा होते हुए रोड शो का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोग सहभागी बने।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के रीवा पहुंचने पर चोरहटा, बाईपास प्रवेश द्वार, नहर के पास चोरहटा, एजी कॉलेज के समीप तथा भाजपा कार्यालय अटल कुंज के पास पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। अनेक स्थानों पर तोरण द्वार बनाए गए थे। पुष्पवर्षा, आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों से पूरा शहर पटा हुआ नजर आया। इसके बाद जय स्तंभ चौराहे से प्रदेश अध्यक्ष का रोड शो प्रारंभ हुआ। बैजू धर्मशाला, कैलाश होटल, खन्ना चौराहा, नगर निगम कार्यालय के सामने, स्टेच्यू चौराहा, प्रकाश चौराहा, हेमू कालाणी चौक और शिल्पी प्लाजा सहित अनेक स्थानों पर नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रोड शो में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, संभाग प्रभारी विजय दुबे, सांसद जनार्दन मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, विधायक सिद्धार्थ तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वेंकटेश पांडेय एवं जिला प्रभारी रवीन्द्र चौहान सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
स्वागत करने वालों में विधायक नागेंद्र सिंह, राम सिंह, रवेन्द्र मिश्रा, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, भाजपा प्रदेश मीडिया सदस्य योगेंद्र शुक्ला, विंध्य विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रबोध व्यास, , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष सिंह सिसोदिया, अंजू मिश्रा, माया सिंह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष साधना गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 5 अक्टूबर को मऊगंज जिले के संगठनात्मक प्रवास पर पहुंचेंगे। वे सुबह 10 बजे रीवा से मऊगंज के लिए रवाना होंगे। मऊगंज जिले की सीमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
Created On :   5 Oct 2026 1:55 PM IST












