Rewa News: घोंघर स्थित नित्य राघव शरण मंदिर में नारद मोह के साथ कल से रामलीला का मंचन

घोंघर स्थित नित्य राघव शरण मंदिर में नारद मोह के साथ कल से रामलीला का मंचन
प्रथम दिवस पर नारद मोह, रावण जन्म एवं भगवान के दिव्य अवतार की कथा का सजीव मंचन किया जाएगा

डिजिटल डेस्क,रीवा। धर्म और संस्कृति की नगरी घोंघर स्थित नित्य राघव शरण मंदिर में आस्था का सबसे बड़ा उत्सव कल 5 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। नृत्य राघव शरण मंदिर रामलीला आयोजन समिति द्वारा आयोजित 186 वें ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव का प्रथम मंचन नारद मोह के साथ शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक अत्यंत भव्यता के साथ किया जाएगा।

प्रथम दिवस पर नारद मोह, रावण जन्म एवं भगवान के दिव्य अवतार की कथा का सजीव मंचन किया जाएगा, जिसमें वृंदावन और अयोध्या से पधारे कुशल कलाकार अपनी कला से सभी को भाव-विभोर करेंगे।

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष बाबू पांडेय ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि यह रामलीला केवल एक नाटक नहीं बल्कि हमारी 186 वर्षों की सांस्कृतिक विरासत है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन हमें सत्य, त्याग और प्रेम का मार्ग दिखाता है। इसलिए आप सपरिवार पहुंच कर अपने बच्चों को हमारी संस्कृति से जोड़ें और इस पावन आयोजन को सफल बनाएं।

Created On :   4 Oct 2026 6:38 PM IST

Next Story