रीवा न्यूज: पॉक्सो एक्ट का आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

पॉक्सो एक्ट का आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार
नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी सेवक राम कुशवाहा पिता कुंदन लाल कुशवाहा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्यारसपुर जिला विदिशा को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है

डिजिटल डेस्क रीवा। पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी एवं सीएसपी आलोक वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमहिया मनोज गौतम तथा थाना अमहिया पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी सेवक राम कुशवाहा पिता कुंदन लाल कुशवाहा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्यारसपुर जिला विदिशा को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया है।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज गौतम के अलावा सउनि मनोज प्रजापति,प्रआर शबाना बेगम, पूनम पांडे, विकाश तिवारी, दिवाकर तिवारी आरक्षक आशीष पांडेय शामिल रहे।


Created On :   5 Oct 2026 5:55 PM IST

Tags

Next Story