- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- सतारा
- /
- सातारा नगर पालिका चुनाव: महिला...
Pune News: सातारा नगर पालिका चुनाव: महिला आरक्षित सीट पर पुरुष उम्मीदवार का आवेदन वैध

- गहराया विवाद, चुनाव प्रक्रिया पर खड़े हुए सवाल
- सूची में छह महिलाओं के साथ एक पुरुष का नाम
भास्कर न्यूज, सातारा। सातारा नगर पालिका के चुनाव में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। वार्ड 3-बी को महिला आरक्षित (सामान्य) घोषित किया गया था। बावजूद इस सूची में एक पुरुष उम्मीदवार का आवेदन वैध ठहराया गया। जिससे पूरी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर पालिका सदस्य पद जैसे संवेदनशील पद के लिए नियमों का कड़ाई से पालन करने की जिम्मेदारी चुनाव अधिकारियों की होती है। ऐसी स्थिति में पुरुष उम्मीदवार का आवेदन कैसे स्वीकार किया गया और कैसे वैध ठहराया गया, यह बड़ा प्रश्न बन गया है। हालांकि प्रशासन ने इस मामले में तकनीकी त्रुटि को स्वीकार कर लिया है। सातारा में इस बात पर जोरदार चर्चा शुरू हो गई है कि यह प्रशासन की लापरवाही है या तकनीकी त्रुटि है या फिर कोई दबाव।
-सूची में छह महिलाओं के साथ एक पुरुष का नाम
सूची में कुल सात उम्मीदवारों के नाम थे, जिनमें से छह महिलाएं और अकेला एक पुरुष का नाम आरक्षित श्रेणी में था। घटना के बाद सातारा शहर के नागरिकों, स्थानीय नेताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर शंका व्यक्त की। सबकी राय है कि चुनाव, जो लोकतंत्र की प्राथमिक और विश्वसनीय प्रक्रिया है, उसमें ऐसी गलतियों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। कुछ कार्यकर्ताओं ने शिकायत दर्ज करने की तैयारी की , तो कुछ ने निर्वाचन अधिकारियों से तुरंत सुधार कर सही सूची जारी करने की मांग की। तत्काल सुधार और राजनीतिक बहस: आखिरकार अब इसमें सुधार कर दिया गया है।
Created On :   20 Nov 2025 2:08 PM IST












