- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- गैबीनाथ धाम में सावन के दूसरे...
Birsingpur/Satna news: गैबीनाथ धाम में सावन के दूसरे सोमवार उमड़ा जनसैलाब

डिजिटल न्यूज़ बिरसिंहपुर/ सतना
श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को प्रसिद्ध श्री गैबीनाथ स्वामी धाम में तड़के से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जोरदार बारिश के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और सुबह से शाम 5 बजे तक अनवरत जलाभिषेक चलता रहा।
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। हालांकि, गर्भगृह में प्रवेश बंद रहने और केवल जलधारी से जलाभिषेक की व्यवस्था के कारण पिछले वर्षों की तुलना में इस बार भीड़ कम रही। भगवान का प्रत्यक्ष स्पर्श न कर पाने से कई श्रद्धालुओं में मायूसी भी दिखी।
व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए तहसीलदार बिरसिंहपुर, सभापुर थाना प्रभारी निरीक्षक शंखधर द्विवेदी, मंदिर प्रबंधक, राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह से ही मुस्तैद रही।
Created On :   10 Aug 2026 3:13 PM IST












