सतना न्यूज: तीन भाइयों ने की लाइनमैन से मारपीट,

तीन भाइयों ने की लाइनमैन से मारपीट,
मैहर कोतवाली में एफआईआर

डिजिटल डेस्क सतना। मैहर कोतवाली क्षेत्र के हरदासपुर में लाइनमैन को बंधक बनाकर मारपीट करने पर 3 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बेल्दरा निवासी नारेन्द्र पटेल पुत्र गैवी प्रसाद 26 वर्ष, पिछले तीन वर्ष से पहाड़ी सबस्टेशन में लाइनमैन के तौर पर कार्यरत है। 9 अगस्त की सुबह जेई विवेकानंद द्विवेदी के आदेश पर वह अहरी टोला-हरदासपुर में 11 केवी लाइन का जंपर काटने पहुंचा, तभी उसी गांव के आरोपी विपिन सिंह ने फोन कर घर की बिजली ठीक करने के लिए बुलाया, पर उसने कुछ देर बाद आने के लिए कहा, तो आरोपी भडक़ गया और धमकाने लगा।

घर के सामने किया विवाद ---

ऐसे में जब लाइनमैन जंपर काटकर विपिन के घर के पास पहुंचा तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अपने भाई अमित सिंह और अर्पित सिंह के साथ मिलकर लात-घूसों से बेदम पिटाई कर दी, जिससे लाइनमैन घायल हो गया। हल्ला-गुहार होने पर कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद पीडि़त ने सबस्टेशन पहुंचकर जेई को आपबीती सुनाई और उनके निर्देश पर फरियाद लेकर कोतवाली पहुंचा, जहां मेडिकल परीक्षण कराते हुए पुलिस ने तीनों भाइयों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(ए), 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।


Created On :   10 Aug 2026 3:01 PM IST

Tags

Next Story