Satna news: सतना में अब तक 19.5 इंच बारिश

कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश

डिजिटल न्यूज़ सतना

सावन में कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश का दौर पिछले सप्ताह से जारी है। रविवार को सतना व मैहर जिले में कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई है, जिला मुख्यालय सतना में डेढ़ इंच वर्षा हुई है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। ब्द हालांकि चालू मानसून सीजन में बारिश का आंकड़ा सामान्य से पीछे के चल रहा है। 1 जून से 9 अगस्त तक जिले में अब तक औसतन क्यों बारिश 19.5 इंच बारिश हो चुकी है। जबकि अब तक 22.5 इंच ब्ले बारिश होना चाहिए था जो सामान्य से 3 इंच कम है। रविवार को दिन -भर बादलों की सरगर्मी बनी रही, जिस कारण से अधिकतम तापमान एन 23.2 डिग्री और न्यनृतम तापमान 25.2 डिग्री रहा। वहीं हवा में सुबह की नमी 95 प्रतिशत और शाम को 90 प्रतिशत रही।

बारिश के आंकड़ों पर एक नजर

बारिश के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो सतना और मैहर जिले की तहसीलों में हुई बारिश का आंकड़ा काफी असामान्य है। सबसे कम बारिश जसो में महज अब तक 7.5 इंच हो पाई है। जबकि सर्वाधिक बारिश बिरसिंहपुर में 26.5 इंच हुई है। इसे बाद सतना जिला मुख्यालय रघुराज नगर में 23.5 इंच, मझगवां में 23.6 इंच, रामपुर बघेलान में 21.5 इंच, नागौद में 19.5 इंच, सोहावल में 18 इंच और उचेहरा में 14 इंच बारिश हो पाई है। जबकि मैहर जिले में सर्वाधिक बारिश रामनगर में 27.4 इंच,

अमरपाटन में 14.5 इंच और मैहर में 10.5 इंच बारिश हुई है। यहां अब तक औसत बारिश 17.5 इंच हुई है।

Created On :   10 Aug 2026 2:02 PM IST

Tags

Next Story