सतना न्यूज: सिविल अस्पताल में शिकायत पेटी में मिला गुटखा पाउच

सिविल अस्पताल में शिकायत पेटी में मिला गुटखा पाउच
मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर ने जताई नाराजगी

डिजिटल डेस्क सतना। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के स्पेशल मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने बुधवार को मैहर में सिविल हॉस्पिटल और आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी की व्यवस्थाओं पर जहां उन्होंने संतोष जताया, वहीं अस्पताल में मिली कुछ अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

आंगनबाड़ी केन्द्र का चखा भोजन

स्पेशल मॉनिटर सबसे पहले आंगनवाड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनके पोषण आहार की गुणवत्ता परखने के लिए खुद खाना खाया। बच्चों को दिए जाने वाले अनाज के पैकेट का वजन कराया गया तो वह निर्धारित मानक से कम निकला। इस पर उन्होंने डीपीओ राजेंद्र बागड़े को कमी तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।

कम्प्लेन्ड की जगह कुछ और मिला

श्री गोयल ने सिविल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में लगी शिकायत एवं सुझाव पेटी खोली गई तो उसमें शिकायत पत्र के बजाय गुटखे का खाली पाउच मिला। इस पर स्पेशल मॉनिटर ने नाराजगी जताई और शिकायत पेटी की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

मरीजों के पास भीड़ देखकर नाराजगी

वॉर्डों में मरीजों के पास भारी भीड़ देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। स्पेशल मॉनिटर ने संक्रमण से बचाव के लिए एक मरीज के साथ केवल एक तीमारदार को रहने देने के निर्देश दिए। साथ ही जच्चा-बच्चा वार्ड को संक्रमण मुक्त रखने और मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

एप्रन और आई-कार्ड नहीं पहनने पर भी आपत्ति

ड्यूटी के दौरान डॉक्टरों के सफेद एप्रन और आई-कार्ड नहीं पहनने पर भी स्पेशल मॉनिटर ने आपत्ति जताई। अस्पताल प्रभारी ने बताया कि इसके लिए लिखित आदेश जारी किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान डीपीओ राजेंद्र बागड़े, डॉ. सुदीप अवधिया, डॉ. दीपक तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद


Created On :   26 Aug 2026 8:49 PM IST

Tags

Next Story