सतना न्यूज: पिकअप की ठोकर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

डिजिटल डेस्क सतना। रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत कोरिगवां मोड़ पर पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जयनारायण सोनी पुत्र यज्ञनारायण सोनी 38 वर्ष, निवासी वार्ड-15, रामपुर बाघेलान, अपने दोस्त सोमेश सिंह के साथ मंगलवार की शाम को बाइक से रीवा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कोरिगवां मोड़ पर पिकअप क्रमांक एमपी 17 जी 4725 के चालक ने लापरवाही पूर्वक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। पीडि़तों को आसपास के लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जयनारायण को मृत घोषित कर दिया।
घायल युवक रीवा रेफर ---
वहीं गंभीर स्थिति के चलते सोमेश को प्राथमिक उपचार के बाद संजय गांधी हॉस्पिटल रीवा के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना स्थल पर भारी भीड़भाड़ और जाम की स्थिति को देखते हुए हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज दीक्षित और टीआई संदीप चतुर्वेदी ने दलबल के साथ पहुंचकर लोगों को समझाइश देते हुए आवागमन बहाल कराया।
Created On :  
