Satna news: छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई पर किया हमला:इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

डिजिटल न्यूज़ सतना
रामनगर थाना अंतर्गत हिनौती गांव में पुराने जमीनी विवाद और फाइनेंस कंपनी के एजेंट को घर का पता बताने से नाराज भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान रीवा में मौत हो गई। इस घटना में मृतक की पत्नी और बेटा भी घायल हो गए थे, जिनकी रिपोर्ट पर कायमी कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रामायण सोंधिया पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल सोंधिया 60 वर्ष, का अपने छोटे भाई रामकिंकर सोंधिया, के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
Created On :  
Tags
Next Story
