सतना न्यूज: पाक्सो एक्ट का आरोपी बंदी

पाक्सो एक्ट का आरोपी बंदी
मुखबिर की सूचना पर आरोपी आलोक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

डिजिटल डेस्क सतना। सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 31 अगस्त को बालिका अपने घर से चॉकलेट खरीदने दुकान जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपी राज उर्फ आलोक पुत्र अशोक कुमार यादव 18 वर्ष ने उसे रोक लिया और अश्लील हरकत करने लगा। इस दौरान बच्ची के शोर मचाने पर जब लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी भाग गया। यह घटना सामने आते ही अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई, मगर डेढ़ माह से अधिक समय तक वह इधर-उधर भागता रहा। अंतत: शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर आरोपी आलोक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Created On :  

Tags

Next Story