Satna news: अज्ञात वाहन की ठोकर से बुजुर्ग की मौत

अज्ञात वाहन की ठोकर से बुजुर्ग की मौत

डिजिटल न्यूज़ सतना

मैहर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार राजू विश्वकर्मा ५२ वर्ष निवासी रमपुरवा की मौत हो गई। सडक़ हादसे में रमाकांत मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को आनन-फानन सिविल अस्पताल मैहर में भर्ती कराया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजू और रमकांत बाइक क्रमांक एमपी १९ एमटी ३२१९ से मैहर से गांव की तरफ लौट रहे थे। शुक्रवार को रात तकरीबन साढ़े ७ बजे जैसे ही रामपथ गवन मार्ग पर पहुंचे, अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दिया। हादसे के बाद एनएचएआई की एम्बुलेंस से दोनों लोगों को मैहर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां राजू विश्वकर्मा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Created On :  

Tags

Next Story