- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- चोरी का आरोपी गिरफ्तार, बाइक और 5...
Satna news: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, बाइक और 5 फोन बरामद

डिजिटल न्यूज़ सतना
मैहर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर चोरी की 5 वारदातों का खुलासा कर बाइक समेत 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनों शिवम नगर-कटिया निवासी अमन सोनी 26 वर्ष, की बाइक क्रमांक एमपी 19 जेडडी 7318 चोरी हो गई थी, जिसकी शिकायत पर कायमी कर जांच प्रारंभ की गई। इसी बीच मुखबिर से मिले सुराग पर अंकित उर्फ अमित पुत्र राजेश द्विवेदी 19 वर्ष, को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया, तब आरोपी की निशानदेही पर बाइक बरामद कर ली। उसके कब्जे से 5 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए, जो नवरात्र मेला के दौरान मैहर आए देवी भक्तों से चुराए गए थे। 2 मोबाइल फोन निधि तिवारी पुत्री जागेश्वर प्रसाद 18 वर्ष, निवासी तेंदूखेड़ा, जिला दमोह के निकले, जिन्होंने चोरी के तुरंत बाद देवी जी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जबकि तीन मोबाइल बाहर से आए देवी भक्तों के पाए गए, मगर उन्होंने एफआईआर से इंकार कर दिया। ऐसे में कागजी कार्रवाई के बाद फोन सौंप दिए गए। जब्त सामान की कुल कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए निकाली गई है।
Created On :   22 Oct 2026 1:20 PM IST







