- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- पन्ना से पकड़ा गया रेप का आरोपी
Satna news: पन्ना से पकड़ा गया रेप का आरोपी

डिजिटल न्यूज़ सतना
रैगांव पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 18 अक्टूबर को एक नाबालिग रहस्यमय ढंग से लापता हो गई, जिसके परिजन की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई और चौबीस घंटे के अंदर उसे खोज निकाला गया। तब पीडि़ता ने खुलासा किया कि आरोपी करन सिंह घोषी पुत्र बृजभान सिंह 27 वर्ष, निवासी सकरिया, थाना देवेन्द्र नगर, जिला पन्ना, से उसकी पुरानी जान-पहचान थी, जो बहला-फुसलाकर भगा ले गया और जबरन दैहिक शोषण किया। उक्त बयान पर रेप और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाते हुए आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई, जिसे बुधवार सुबह पन्ना जिले से पकड़ लिया गया।
Created On :   22 Oct 2026 1:54 PM IST
Next Story







