सतना न्यूज: सुरदहा घाटी में ई-रिक्शा पलटा, 14 यात्री घायल, 5 की हालत गंभीर

सुरदहा घाटी में ई-रिक्शा पलटा, 14 यात्री घायल, 5 की हालत गंभीर
बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा

डिजिटल डेस्क सतना। जसो थाना अंतर्गत सुरदहा घाट में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, इस हादसे में 14 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 को गंभीर स्थिति के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुलगढ़ी निवासी एक ही परिवार के लोग सोमवार को ई-रिक्शा से कर्दमेश्वरनाथ शिव मंदिर गए थे, जहां दर्शन-पूजन के पश्चात शाम करीब साढ़े 4 बजे सभी लोग वापस आ रहे थे। इसी दौरान सुरदहा घाट पर एक बाइक सवार अचानक सामने आ गया, जिसको बचाने के लिए चालक ने ऑटो को एक झटके में सडक़ के किनारे उतार दिया, मगर इस कोशिश में वाहन अनियंत्रित होकर कई फीट नीचे खाई में पलट गया। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई तो रास्ते से गुजर रहे लोगों ने डायल 112 पर सूचना देने के साथ बचाव के प्रयास प्रारंभ कर दिए। काफी जद्दोजहद के बाद घायलों को मुख्य मार्ग पर लाकर एंबुलेंस और निजी वाहनों के जरिए सिविल अस्पताल नागौद रवाना कर दिया गया।

इन यात्रियों को कराया गया भर्ती ---

टीआई संतोष सिंह धुर्वे ने बताया कि दुर्घटना में ममता पति सुखलाल जायसवाल 25 वर्ष, निवासी अमिलिया, रामकली पति बब्बूल जायसवाल 55 वर्ष, अनुज पुत्र गजेन्द्र जायसवाल 18 वर्ष, शीला पति राजन जायसवाल 35 वर्ष, मंगलम पुत्र प्रकाश जायसवाल 25 वर्ष, हर्षल पुत्र सुखलाल जायसवाल 6 वर्ष, लकी पुत्र राजन जायसवाल 12 वर्ष, सुखलाल जायसवाल 32 वर्ष, रिया जायसवाल पुत्री सुखलाल 10 वर्ष, खुशी पति संजय जायसवाल 19 वर्ष, शुभ पुत्र संजय जायसवाल 5 माह, पुष्पा पुत्री सुखलाल जायसवाल 8 वर्ष समेत दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद 5 पीडि़तों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, तो वहीं पुलिस ने घटना के कारणों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।


Created On :   19 Oct 2026 9:12 PM IST

Tags

Next Story