बिरसिंहपुर न्यूज: बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन

बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन
मातृशक्ति और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हुआ पूजन-अर्चन, जय भवानी-जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंडाल

डिजिटल डेस्क बिरसिंहपुर (सतना)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल बिरसिंहपुर प्रखंड द्वारा सोमवार को नगर के वार्ड क्रमांक 6 स्थित गल्ला मंडी के पास मां दुर्गा पंडाल में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति ने सहभागिता की। विधि-विधान से शस्त्र पूजन एवं आरती के साथ समाज में शौर्य, संस्कार और धर्म के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। इस दौरान जय भवानी और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।

कार्यक्रम में जिला सह मंत्री सत्य प्रकाश द्विवेदी, जिला संस्कृति प्रमुख शिवम त्रिपाठी, विहिप जिला समरसता प्रमुख मुकेश गौतम, प्रखंड मंत्री हिमांशु पांडेय, प्रखंड संयोजक वीरू पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। व्यापार संघ से अशोक माहुले, नेता माहुले, ओम गुप्ता, सुरेश हलवाई,समाजसेवी राजू दीक्षित, आकाश पांडेय और प्रकाश पाठक , पंकज मिश्रा,समेत प्रखंड के अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी उपस्थिति रही।

शास्त्र और शस्त्र के महत्व पर दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान पुरोहित सत्यम पाठक ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया तथा आरती उतारी गई। प्रखंड अध्यक्ष ने अपने संबोधन में शास्त्र और शस्त्र के महत्व को समझाते हुए समाज को धर्म, संस्कार और ज्ञान के साथ अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


Created On :   19 Oct 2026 9:22 PM IST

Tags

Next Story