Satna news: तोड़-फोड़ और फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

तोड़-फोड़ और फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
कट्टा-कारतूस समेत कार जब्त

डिजिटल न्यूज़ सतना

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उमरी में दो जगह तोड़-फोड़ और फायर कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार को बड़े हनुमान मंदिर के पास दुर्गा पंडाल में आरोपी अखंड प्रताप सिंह उर्फ गोलू और अभिषेक शर्मा उर्फ अभी समेत अन्य आरोपी स्कॉर्पियो से पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हवाई फायर कर भाग निकले। इसके बाद इन्हीं आरोपियों ने एक घर के बाहर फायरिंग कर हत्या की कोशिश की। दोनों मामलों में अलग-अलग अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी अखंड प्रताप सिंह उर्फ गोलू पिता स्व. विजयराज सिंह (28) निवासी बड़े हनुमान मंदिर के पास उमरी और अभिषेक शर्मा उर्फ अभी पिता महेश शर्मा (28) निवासी दक्षिणी पतेरी चौहान नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का कट्टा, दो कारतूस, लाठी-डंडे और स्कॉर्पियो जब्त की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

Created On :  

Tags

Next Story