Satna news: कट्टा दिखाकर राहगीरों को डराने वाला गिरफतार

कट्टा दिखाकर राहगीरों को डराने वाला गिरफतार

डिजिटल न्यूज़ सतना

सिटी कोतवाली पुलिस ने कट्टा दिखाकर राहगीर को डराने के आरोपी सुनील चौधरी पिता विनोद चौधरी 22 वर्ष, निवासी गहरानाला सिंधी कैंप, थाना कोलगवां को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा भी जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत कायमी कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी हेमंत शर्मा ने बताया कि 23 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि नजीराबाद मुक्तिधाम के आगे आरोपी सुनील चौधरी कट्टा दिखाकर राहगीरों को डरा रहा है। लिहाजा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुनील चौधरी को दबोच लिया।

Created On :  

Tags

Next Story