सतना न्यूज: सूने घर से नकदी और ज्वेलरी समेत कीमती सामान पार

सूने घर से नकदी और ज्वेलरी समेत कीमती सामान पार
चोरों ने दबे पांव घर में घुसकर तीन कमरों का सामान उलट-पलट करते हुए आलमारी में रखी 30 हजार नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, दो एलईडी टीवी, म्यूजिक सिस्टम, बर्तन और जरूरी दस्तावेज पार कर दिए

डिजिटल डेस्क सतना। कोलगवां थाना अंतर्गत शुक्ला बरदाडीह में एक सूने मकान का ताला तोडक़र चोरों ने नकदी और आभूषण समेत कीमती सामान पार कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र सीताराम सिंह 42 वर्ष, बीते 17 अक्टूबर को अपने परिवार के साथ गांव चले गए थे। सभी लोग 24 अक्टूबर की शाम को सतना लौटे तो चैनल गेट का ताला बंद मिला, मगर जैसे ही अंदर गए तो घर की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने दबे पांव घर में घुसकर तीन कमरों का सामान उलट-पलट करते हुए आलमारी में रखी 30 हजार नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, दो एलईडी टीवी, म्यूजिक सिस्टम, बर्तन और जरूरी दस्तावेज पार कर दिए। चोरी की बात पता चलते ही पीडि़त ने डायल 112 पर शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक अमले ने मौका मुआयना करते हुए भौतिक साक्ष्य जुटाए। इसी के साथ अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर चोरों की पहचान व तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


Created On :  

Tags

Next Story