सतना न्यूज: अंतत: गिरफ्त में आया 5 हजार का इनामी

डिजिटल डेस्क सतना। धारकुंडी पुलिस ने अड़ीबाजी के प्रकरण में फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 5 महीने पहले रामपति सिंह का रास्ता रोककर आरोपी सचिन सिंह लोध पुत्र रामबिंद सिंह लोध 20 वर्ष, निवासी प्रतापपुर ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे और मना करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इस वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने कायमी कर खोजबीन शुरू की, लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी गांव से भाग गया। इसी बीच पुलिस कप्तान की तरफ से उसके खिलाफ 5 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया गया। पांच महीने तक अलग-अलग छिपकर फरारी काट रहे आरोपी के संबंध में पुलिस ने जानकारी जुटाते हुए अंतत: शुक्रवार शाम को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर दबिश देकर पकड़ लिया। पूछताछ के बाद आरोपी सचिन लोध को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
Created On :  
