सतना न्यूज: तीन महिलाओं समेत 5 पर जानलेवा हमले का दूसरा आरोपी बंदी

डिजिटल डेस्क सतना। पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के 5 लोगों पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बीते 19 अक्टूबर की रात को आरोपी बाबू उर्फ आकाश पुत्र मुन्ना बसोर 22 वर्ष, निवासी बजरहा टोला, अनुज उर्फ बिल्ला बंशकार, पीयूष बसोर और सावन मेहतर ने मोहल्ले में ही रहने वाले करण चौधरी के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और बाहर निकलने पर उसकी पत्नी प्रणिता उर्फ निक्की चौधरी 27 वर्ष, दादी रमिनिया चौधरी, चाची राजकुमारी चौधरी, भाई आशीष और आनंद चौधरी पर प्राणघातक हमला कर दिया था। यह घटना सामने आते ही पुलिस ने कायमी कर आरोपी अनुज उर्फ बिल्ला को चौबीस घंटे के अंदर पकड़ लिया तो मंगलवार की सुबह दूसरे आरोपी बाबू उर्फ आकाश बसोर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अभी आरोपी पीयूष और सावन मेहतर फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
Created On :  
