सतना न्यूज: सलाखों के पीछे पहुंचा रेप का आरोपी

सलाखों के पीछे पहुंचा रेप का आरोपी
पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया है।

डिजिटल डेस्क सतना। सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला का दैहिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। टीआई हेमंत शर्मा ने बताया कि प्राइवेट नौकरी करने वाली युवती की मुलाकात कुछ समय पहले एक पारिवारिक कार्यक्रम में कोदूलाल पुत्र कताहुर रजक 30 वर्ष, निवासी बरा, थाना सभापुर, से हो गई थी। तब बातचीत के बाद युवक ने फोन नंबर मांग लिया और बातचीत करने लगा। बीते 26 अक्टूबर को आरोपी ने काम के बहाने उसे बुलाया और बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बना लिए। विरोध करने पर आरोपी ने डरा-धमका कर चुप करा दिया, मगर घर लौटकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई और उसी दिन कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी, जिस पर कायमी करते हुए पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया है।


Created On :  

Tags

Next Story