मध्य प्रदेश कुपोषण मौत मामला: अधिकारी एक घंटे में 24 हजार के काजू-बादाम-किशमिश खा गए, बच्चों को ढंग का खाना तक नसीब नहीं

अधिकारी एक घंटे में 24 हजार के काजू-बादाम-किशमिश खा गए, बच्चों को ढंग का खाना तक नसीब नहीं
  • भाजपा सरकार के सिस्टम में फैला भ्रष्टाचार ले रहा बच्चों की जान
  • मध्य प्रदेश में कुपोषण से एक बच्ची की मौत का मामला
  • अधिकारी एक घंटे की बैठक में 24,000 रुपए के काजू-बादाम-किशमिश खा गए

New Delhi News. मध्य प्रदेश के सतना में कुपोषण से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके जुड़वां भाई की हालत बेहद नाजुक है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। प्रमुख विपक्षी दल न कहा है कि भाजपा सरकार कुपोषण को मिटाने के दावे तो बड़े-बड़े करती है, लेकिन उनके सिस्टम में फैला भ्रष्टाचार बच्चों की जान ले रहा है।

कांग्रेस ने गुरुवार को सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट कर कहा कि ये उस मध्य प्रदेश की हालत है, जहां अधिकारी एक घंटे की बैठक में 24,000 रुपए के काजू-बादाम-किशमिश खा गए, लेकिन बच्चों को ढंग का खाना तक नसीब नहीं है। आंकड़े बताते हैं कि मध्य प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषित हैं। इनमें से 1.36 लाख बच्चे गंभीर कुपोषण के शिकार हैं। राज्य के 55 में 45 जिले "रेड जोन" में आते हैं। कांग्रेस ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में कुपोषण की दर 7.7 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत से काफी ज्यादा है।

Created On :   23 April 2026 8:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story