Satna News: नगर परिषद अध्यक्ष के ड्राइवर से रंगदारी मांगने पर कलेक्टर सिंह समेत 3 पर एफआईआर

नगर परिषद अध्यक्ष के ड्राइवर से रंगदारी मांगने पर कलेक्टर सिंह समेत 3 पर एफआईआर
आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 119(1), 115(2), 351(3) और 3 (5) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क,सतना। नगर परिषद अध्यक्ष रामनगर के वाहन चालक से अड़ीबाजी पर 3 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि विकास द्विवेदी पुत्र अभिनेन्द्र प्रसाद 36 वर्ष, निवासी वार्ड-14 रामनगर, बीते काफी समय से नगर परिषद अध्यक्ष दीपा मिश्रा की गाड़ी चला रहे हैं। बीते 21 अप्रैल की रात को वह नप अध्यक्ष को लेकर गोरहाई गांव में आयोजित तिलकोत्सव कार्यक्रम में गए थे।

पार्किंग में गाड़ी लगाते समय की मारपीट

इस दौरान पार्किंग में गाड़ी लगाते समय मुकेश सिंह पुत्र मुनेन्द्र सिंह, प्रियम सिंह पुत्र मंगलेश्वर सिंह और सौरभ उर्फ कलेक्टर पुत्र सुरेन्द्र सिंह, निवासी ओबरा-अमरपाटन आ धमके।

तीनों लोगों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे, तो विकास ने मना कर दिया, जिससे भड़के आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस घटना की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 119(1), 115(2), 351(3) और 3 (5) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Created On :   23 April 2026 1:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story